Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 4, 2026

आशीष शर्मा पांचवीं बार किया रक्तदान कर बने मानवता की मिसाल

 आशीष शर्मा पांचवीं बार किया रक्तदान कर बने मानवता की मिसाल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - रक्तदान को जीवनदान मानने वाले शहर के समाजसेवी / सामाजिक चिंतक आशीष कुमार शर्मा ने आज न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक आलोक नाग के जन्मदिन पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पांचवीं बार रक्तदान कर एक बार फिर मानवता की सेवा में मिसाल कायम की है। इसके  पहले इनको जिला मुख्यालय जांजगीर में तीन बार और एक बार एनएसएस कैम्प ठाकुर छेदीलाल कॉलेज जांजगीर में भी रक्तदान करने का अवसर मिला। इस तरह से पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे आशीष अब तक चार बार रक्तदान कर चुके हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त लिया। विद्यालय की ओर से आशीष को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पांचवीं बार रक्तदान करके आशीष ने वास्तव में एक सराहनीय और जीवन रक्षक कार्य किया है , जो समाज में निस्वार्थ सेवा और मानवता की एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है। उनका यह कदम किसी जरूरतमंद के लिये एक बड़ी उम्मीद और नया जीवन बन सकता है।‌ रक्तदान के बाद आशीष शर्मा ने कहा कि "रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिये जीवन है। जब किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल जाता है तो उसकी जान बच जाती है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे रक्तदान से अब तक कई लोगों की मदद हो पाई है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुये कहा कि खून बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं लगी है। किसी की जिंदगी बचाने के लिये इंसानियत का जज्बा होना जरूरी है। रक्तदान के प्रति लोग खुद जागरूक हो जायें तो किसी को भी खून के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्तदान को लेकर मन में किसी तरह का डर ना रखें। यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिये। उन्होंने कहा कि रक्तदान वह कार्य है जिससे ना केवल किसी को जीवनदान मिलता है , बल्कि रक्तदाता को भी आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे शरीर में निरंतर नया रक्त बनता रहता है , अतः समय-समय पर रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी होता है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने आशीष के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आशीष जैसे नियमित रक्तदाता ही समाज में रक्तदान के जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही थैलेसीमिया , सिकलसेल और दुर्घटना के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। इसके अलावा सामाजिक संगठनों एवं मीडिया ने भी आशीष शर्मा के इस नेक कार्य की सराहना की और इसे युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा बताया।‌ रक्तदान के अवसर पर स्कूल के निदेशक आलोक नाग , प्रिंसिपल शिल्पी नाग सहित स्टॉफ पुष्पा श्रीवास , ऋचा नाग , अंजू शर्मा , मनीषा , मोनिक , पूर्णिमा और रानू यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।



संक्षिप्त परिचय -


आशीष कुमार शर्मा (23 वर्षीय) वार्ड नंबर 14 बाजारपारा निवासी हैं , जो पिछले पांच वर्षों से स्कूली छात्रों के लिये कोचिंग क्लासेस का संचालन करते आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ इन्होंने समाज सेवा को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाया है। खास बात यह है कि वे सिर्फ स्वयं रक्तदान तक सीमित नहीं रहते , बल्कि लोगों को इसके लिये जागरूक भी करते हैं। इनका मानना है कि यदि समाज में अधिक से अधिक लोग रक्तदान को अपनी आदत बना लें , तो किसी भी मरीज की जान खून की कमी से नहीं जायेगी। इसके अलावा ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम , यूट्यूब एवं फेसबुक (Politics_by_ashish) पर तात्कालिक सामाजिक मुद्दे जो राजनीति , समाज तथा आम जनमानस के हितों की बात करते हैं।‌ ऐसे मुद्दों पर अपनी विचार व्यक्त कर वीडियो कंटेंट भी बनाते हैं। इनका मानना है कि शिक्षा से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। वे अपने वीडियो से सामाजिक मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करके एक सामाजिक चेतना का निर्माण करना चाहते हैं , जिससे लोग अपने हितों और अधिकारों को जाने और उनके लिये आवाज उठायें - जिससे एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके।


रक्तदान से लाभ -


रक्तदान करना एक बहुत ही सराहनीय और जीवन बचाने वाला कदम है , जो आपकी सामाजिक जिम्मेदारी और परोपकार की भावना को दर्शाता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है , जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और नये ब्लड सेल्स बनते हैं। इसके अलावा हर बार रक्तदान से पूर्व आपके हीमोग्लोबिन और रक्तचाप की निःशुल्क जांच भी हो जाती है जो आपके अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने में मददगार है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad