सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने सारंगढ़ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।
बैंको के आसपास मंडराने वाले संदिग्धों और वाहनों पर पुलिस की पैनी नज़र।
बैंक प्रबंधकों को लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
पुलिस ने बैंको के सुरक्षात्मक उपकरणों जैसे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, स्ट्रॉन्ग रूम के लॉकरों का किया बारीकी से जांच।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन और कड़े निर्देशन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंकों के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की समय रहते पहचान करना है, ताकि बैंकों की संपत्ति, वहां कार्यरत कर्मचारियों और आम जनता के जान-माल की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस टीमों द्वारा बैंकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, अलार्म सिस्टम, स्ट्रॉन्ग रूम, लॉकर और सुरक्षा रजिस्टरों का बारीकी से परीक्षण किया गया। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि सुरक्षा में उपयोग किए जा रहे सभी आधुनिक उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं।
इसके साथ ही, सुरक्षा में तैनात गार्डों की सतर्कता को परखा गया और उनके हथियारों के लाइसेंस की भी जांच की गई। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बैंकों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों और आपातकालीन निकास द्वारों की स्थिति को भी देखा गया।
साथ ही,पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि बैंक परिसर या उसके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को वक्त रहते टाला जा सके।
पुलिस द्वारा समय समय पर ऐसे अभियान चलाया जाएगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.