राजनांदगांव
ग्राम बरगाही में कपड़ा दुकान में घुसकर चोरी करने वाले
आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा( भा०पु०से०) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन पर तथा ,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण पर लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत कार्यवाही किया जा रहा है, दिनांक 18/07/2026 को प्रार्थी शिव कुमार मंडावी निवासी ग्राम डीलापहरी ओपी सुकुलदैहान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 302/2026 धारा 305(a), 331(4),3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा(भा. पु. से.) के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी के गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल राजनांदगांव व पुलिस चौकी सुकुलदैहान का टीम गठित की गई जिसमें निरीक्षक विनय पम्मार, संतोष जायसवाल ,प्र.आर. चंद्रभूषण सिन्हा ,आर. अजय जोशी, अश्वनी कुर्रे , आर. मनोज खुटे, मनीष वर्मा, जीवन ठाकुर, टीकाराम साहू, के द्वारा आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना पर संदेही आरोपी को पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी - (01) ओम उर्फ लक्की देवांगन पिता राजू उर्फ रमेश देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरगाही ओपी सुकुलदैहान हाल पता वार्ड नं 10 शांतिनगर छोटे तालाब के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव
(02) योगेश यादव उर्फ दाव स्व. कंस यादव उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 10 शांतिनगर छोटे तालाब के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगाव(छ0ग0)
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.