Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 15, 2026

कलेक्टर ने फील्ड जाकर जल आवर्धन, आवास, आँगनबाड़ी और सूर्य घर योजना की प्रगति का जायजा लिया निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक का किया सघन दौरा

 कलेक्टर ने फील्ड जाकर जल आवर्धन, आवास, आँगनबाड़ी और सूर्य घर योजना की प्रगति का जायजा लिया



निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


कलेक्टर ने सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक का किया सघन दौरा


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर जल जीवन मिशन,




 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आंगनबाड़ी भवन, महतारी सदन, जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) सहित अनेक विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरे में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी साथ थे। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे में कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ गौठला-छोटे हरदी समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्मित इंटेकवेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने पर 69 गांवों के लोगों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात भेड़वन में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र (डबल्यूटीपी) का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को शीघ्र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।


कलेक्टर ने ग्राम छोटे घोठला में हितग्राही सावनमती मरार के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माणाधीन आवास का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए हितग्राही को शीघ्र छत ढलाई कराने तथा शौचालय निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। हितग्राही को अब तक दो किश्तों में 95 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। ग्राम छोटे घोठला में निर्मित सोख्ता गड्ढे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि नाली का पानी सोख्ता गड्ढे में सही तरीके से प्रवाहित नहीं हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल तकनीकी सुधार कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मौहापाली में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही सुरेश्वरी जायसवाल के घर पहुंचकर अधिकारियों ने 3 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। हितग्राही ने बताया कि उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे सोलर संयंत्र स्थापित किया गया। कलेक्टर ने योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी अन्य परिवारों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सेमरिया में पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राही हरी कठोते से भी अधिकारियों ने चर्चा की। हितग्राही ने बताया कि मार्च माह से उनका बिजली बिल नहीं आ रहा है तथा उन्हें भी 3 किलोवाट सोलर संयंत्र के लिए 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। 


इसी प्रकार नगर पंचायत भटगांव में निर्माणाधीन 50 दुकानों वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही भटगांव में व्यू पॉइंट विकसित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पेंड्रावन में निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया गया, जहां कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार, वजन निगरानी एवं कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इस केंद्र में वर्तमान में दो कुपोषित बच्चे चिन्हित हैं, जिनके पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पेंड्रावन में निर्माणाधीन महतारी सदन का भी निरीक्षण किया गया, जहां भवन की दीवारों में सीपेज पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित एजेंसी को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने भवन का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। दौरे के अंत में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने पेंड्रावन नर्सरी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दशहरी आम, कटहल एवं नींबू के पौधों का पौधरोपण किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad