Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 15, 2026

उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने वाला आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार, लोहारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने वाला आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार, 




लोहारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई


महिला संबंधी अपराधों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया



महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना लोहारा क्षेत्र में एक गंभीर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में जिले में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना लोहारा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार करने के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।


विवेचना के दौरान साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी बालक दास चंदेल, पिता भगवानी चंदेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढोढमानवापारा को दिनांक 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी श्रीमती शालिनी वर्मा एवं उनकी टीम, उप निरीक्षक श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट तथा आरक्षक रवि जायसवाल, तुषांत साहू एवं बिसेन छेदावी का विशेष योगदान रहा।


कबीरधाम पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad