कबीरधाम:- बोडला‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत करियर काउंसलिंग में छात्राओं को मिली भविष्य की राह
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत आज बोड़ला स्थित राजानवागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा और भविष्य के रोजगार के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था।
करियर के विविध विकल्पों पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई। सत्र के दौरान आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध करियर की असीम संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, टीचिंग, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवाओं (IAS/PSC), रक्षा सेवाओं, आईटी और कौशल विकास आधारित उद्यमिता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
जिज्ञासा समाधान: सत्र के अंत में छात्राओं द्वारा पूछे गए करियर संबंधी सवालों का विशेषज्ञों ने सटीक समाधान दिया।
सम्मान समारोह: छात्राओं को प्रेरित करने वाले प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण चेतना: कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर 'हरित भविष्य' का संदेश दिया।
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम -
इस आयोजन में विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और 'मिशन शक्ति' की टीम सहित लगभग 150 प्रतिभागी उपस्थित रहे। छात्राओं में भविष्य की राह चुनने को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अंचल की बेटियों के भविष्य निर्माण में एक मील का पत्थर बताया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.