Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 28, 2026

युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी: इंजीनियर दीपक सेन बने सर्व सेन समाज बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

 युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी: इंजीनियर दीपक सेन बने सर्व सेन समाज बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष



बलौदाबाजार। सर्व सेन समाज बलौदाबाजार ने संगठन को नई मजबूती देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समाज के जिला अध्यक्ष बसंत श्रीवास एवं जिला सचिव नागेश सेन ने युवा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए इंजीनियर दीपक सेन (मनहोरा) को सर्व सेन समाज बलौदाबाजार युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।


इस नियुक्ति के बाद समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और दीपक सेन के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाज के हित में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों, प्रतिभा सम्मान और संगठन विस्तार जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।


दीपक सेन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और युवाओं को संगठित करने की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ जिलेभर में समाज के युवाओं को जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक सेन ने नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष बसंत श्रीवास, जिला सचिव नागेश सेन एवं सर्व सेन समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad