Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 28, 2026

नेरली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 88वां स्थापना दिवस मनाया गया 230वीं बटालियन ने नेरली स्थानीय गांवों के स्कूलों में मिठाइयां और पाठ्यसामग्री वितरित किया

 ब्रेकिंग नेरली

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर.  दंतेवाड़ा से असीम

             पाल की रिपोर्ट

           


नेरली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 88वां स्थापना दिवस  मनाया गया




230वीं बटालियन ने नेरली स्थानीय गांवों के स्कूलों में मिठाइयां और पाठ्यसामग्री वितरित किया


नेरली मे दिनांक 27/07/2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 88वां स्थापना दिवस  के अवसर पर, 230वीं बटालियन, नेरली  मे स्थानीय गांवों के स्कूलों में मिठाइयां और पाठ्यसामग्री वितरित कर मनाया ।


ग्राम पंचायत ​नेरली  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 230वीं बटालियन द्वारा बल के 88वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष जनसंपर्क एवं सामाजिक पहल का आयोजन किया गया।




  रविशंकर कुमार, कमांडेंट 230वीं बटालियन के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उनके साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करना था।




​कार्यक्रम के अंतर्गत, बटालियन के  अश्विनी परमार, (2-I/C) ने सरकारी मिडल स्कूल, नेरली  एवं सरकारी प्राइमेरी स्कूल, नेरली स्कूलपारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल आ रहे छात्र-छात्राओं का आत्मीयता से स्वागत किया, उन्हें मिठाइयां और पाठ्यसामग्री बांटीं और बच्चों के साथ बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

​इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्त्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा बल के अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें एक अलग उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूल प्रशासन ने सीआरपीएफ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

​कमांडेंट 230 बटालियन ने अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज के साथ मजबूत संबंध बनाने और स्थानीय युवाओं व बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।

​प्रसारितकर्ता:

230 वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad