राजनांदगांव
स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, सुरक्षित यातायात का दिलाया गया संकल्प
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुंज लाल साहू, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक खम्हन सिन्हा ल,तथा आरक्षक सोमेश सिंह, रविकांत देवांगन एवं संदीप कुर्रे द्वारा रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल ,
बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल एवं जेएमजे स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। साथ ही सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, यातायात संकेतों एवं सिग्नलों का पालन करने तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहभागी बनें।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.