Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 4, 2026

थाना दिवस पर जनसंवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 थाना दिवस पर जनसंवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश




खैरागढ़। प्रदेश शासन की सुशासन, जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए माह के प्रथम गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन साल्हेवारा थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।




 कार्यक्रम का आयोजन एसडीओपी खैरागढ़ श्रीमती ममता अली शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।




थाना दिवस में साल्हेवारा एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों ने कानून-व्यवस्था, यातायात, साइबर अपराध सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं जनहित के विषयों को एसडीओपी महोदया के समक्ष रखा। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर आमजन को बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।

उपस्थित नागरिकों ने थाना दिवस जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम में लालपुर से मुकेश मरावी, ग्राम के पटेल, मोहित रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसआई के.के. राय, एएसआई निर्मल, आरक्षक भुवन पोरते सहित थाना स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad