चार बटूकों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -हिंदूधर्म में यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।यह संस्कार व्यक्ति के जीवन के प्रमुख संस्कारों में से एक है।
तथा विवाह के पूर्व इसे आवश्यक माना जाता है। आज शर्मा निवास समता कालोनी में नरेश शर्मा के सुपुत्र गिरीश, नवीन शर्मा के सुपुत्र राघव,विजय शर्मा के सुपुत्र विशू,
अशोक शर्मा के सुपुत्र शिवांश का उपनयन संस्कार विद्वान पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं राजेश शर्मा के द्वारा विधि-विधान से श्रृद्धाऔर भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
संस्कार के दौरान आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस शुभ अवसर पर परिवार, समाज के सदस्यों सहित रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और बटुकों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख समृद्धि की कामना की। संस्कार के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.