Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

विनोबा कार्यक्रम के नवाचारी शिक्षकों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान ।

 विनोबा कार्यक्रम के नवाचारी शिक्षकों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान ।      




     सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर -जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित "पढ़े रायपुर, लिखे रायपुर और बढ़े रायपुर" अभियान के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के लिए कार्य करने वाले शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया।  


विनोबा कार्यक्रम के माध्यम से उन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए जिन्होंने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन, कविता वाचन, टीएलएम निर्माण एवं उसके प्रभावी उपयोग जैसे नवाचारों से सीखने सिखाने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया है।  


कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला देवपुरी, सुश्री प्रीति साहू, सुश्री सावित्री साहू एवं सुश्री संगीता साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचारों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  


अपने संबोधन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयों में किए जा रहे नवाचार बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को इसी प्रकार नवाचारों के साथ कार्य करते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।  


विनोबा कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के नवाचारों को पहचान और सम्मान मिलने से जिले के अन्य शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिल रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास "पढ़े रायपुर, लिखे रायपुर और बढ़े रायपुर" अभियान को नई गति प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों को निपुण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad