उत्कृष्ट नेतृत्व, जनविश्वास और जनसेवा की अमिट छाप छोड़ विदा हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), कबीरधाम पुलिस परिवार ने दी गरिमामय एवं भावभीनी विदाई
कबीरधाम, दिनांक 19 जुलाई 2026। जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के स्थानांतरण उपरांत आठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव में नवीन पदस्थापना होने के अवसर पर दिनांक 18 जुलाई 2026 को रात्रि 08:00 बजे न्यू पुलिस लाइन सभागार,
कबीरधाम में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान आत्मीयता, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण देखने को मिला, जिसमें पुलिस परिवार ने अपने प्रिय पुलिस अधीक्षक के प्रति गहरा सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने दिनांक 26 नवंबर 2024 को जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया था तथा दिनांक 14 जुलाई 2026 को स्थानांतरण उपरांत आठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव के लिए कार्यमुक्त हुए। लगभग 1 वर्ष 7 माह 18 दिन के अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली, संवेदनशील पुलिसिंग तथा जनोन्मुख प्रशासन के माध्यम से कबीरधाम पुलिस को नई पहचान प्रदान की। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्वरी, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.