पुरेना में देवा जंघेल शाला नायक और कुसुम वर्मा उपशाला नायक बनी
शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में छात्र संघ का गठन
छुईखदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में शनिवार को लोकतांत्रिक तरीके से प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के मार्ग दर्शन में शाला में छात्र संघ का गठन किया गया जिसमें बच्चों ने स्फूर्त भाग लिए और अपने अपने पैनल में पदाधिकारी बनने हेतु टीम बनाकर चुनाव में भाग लिए और अपने मन पसंद छात्र छात्राओं को चुनाव में जीत हासिल करवाया उसके पश्चात प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने परिणामों की घोषणा की और सभी को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया और शपथ दिलाया कि हम सब मिलकर इस शाला को आदर्श शाला के रूप में स्थापित करेंगे हम सब मिलकर इस शाला को श्रेष्ठ शाला बनाएंगे शाला में जो भी बातें बताई और सिखाई जाती हैं उसे अपने दैनिक जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे आज इन विजयी पदाधिकारियों ने शपथ लिए शाला नायक देवा जंघेल, उप शाला नायक कुसुम वर्मा,कक्षा पांचवी_ कप्तान रोहणी मंडावी,उपकप्तान_ भुनेश्वरी जंघेल,चौथी _कप्तान गीताजंली जंघेल,उपकप्तान _साहिल जंघेल,तीसरी _कप्तान रोहन जंघेल,उपकप्तान _तानिया जंघेल,दूसरी कप्तान _खुशी यादव,उपकप्तान _झरेंद्र जंघेल,कक्षा पहली कप्तान _छमाक्षी जंघेल,उपकप्तान _हिरेंद्र जंघेल,मध्यान्ह भोजन प्रभारी_ वंश,समीर, टाकेश्वर, पर्यावरण प्रभारी _कौशल, प्रीतम, विराट, गजेंद्र, समीर,खेल प्रभारी_ नितेश,लोकेश्वरी, टुपेश,शिक्षा मंत्री _भुनेश्वरी, सानिया,स्वच्छता प्रभारी _हर्षिका,हर्ष,डिंपल, रेशमी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नेहा भूमिका और लावण्या बनी सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दिया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.