व्यवहार न्यायालय छुईखदान में वृक्षारोपण किया गया।
छुईखदान। माननीय अध्यक्ष महोदय श्री विजय कुमार होता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छुईखदान, श्री ईशान व्यास द्वारा न्यायालय परिसर छुईखदान , में वृक्षारोपण किया गया जिसमें न्यायालय परिसर में फलदार वृक्ष तथा छावदार वृक्षारोपण किया गया श्री ईशान व्यास द्वारा बताया गया कि वृक्ष न केवल हमारे प्राण वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित करने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जैव विविधता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं आज जब पर्यावरणीय असंतुलन से मानव जीवन संकट में हैं ऐसे में वृक्षारोपण जैसे छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।
उक्त शिविर में न्यायिक कर्मचारीगण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रज्जू महोबिया, सचिव श्री सौरभ श्रीवास्तव एवं अन्य अधिवक्तागण तथा पीएलव्ही श्री सनील कुमार उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.