Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2026

जिले में स्कूल और कॉलेज वाहनों की सुरक्षा व फिटनेस जांच के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहनों का फिटनेस टेस्ट करने के साथ ही चालकों का गहन स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई और तकनीकी खामियों को जल्द दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़

दिनांक-05.07.2026


जिले में स्कूल और कॉलेज वाहनों की सुरक्षा व फिटनेस जांच के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर में वाहनों का फिटनेस टेस्ट करने के साथ ही चालकों का गहन स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया।


लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई और तकनीकी खामियों को जल्द दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश।



जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में एक दिवसीय विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।





 खेलभांठा मैदान में आयोजित इस शिविर में जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में संचालित बसों का फिटनेस टेस्ट और उनके चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, आरटीओ और यातायात टीम के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।



सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और छात्र-छात्राओं के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। 



इस दौरान स्कूली बसों के हॉर्न, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड किट, प्रदूषण क्लियरेंस सर्टिफिकेट, इंडिकेटर, इमरजेंसी गेट, अग्निशामक यंत्र  और खिड़कियों पर लगी जालियों की गहनता से जांच की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक और अन्य स्टाफ के व्यक्तिगत रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया।


सुरक्षित ड्राइविंग के लिए चालकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शिविर में उनका विशेष मेडिकल चेकअप भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चालकों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए।


शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने वाहन चालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने सभी वाहनों की तकनीकी खामियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले ड्राइवरों व प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिविर में उपस्थित आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने सभी वाहनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संचालकों को जरूरी सुधार के निर्देश दिए।


इस एक दिवसीय शिविर के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित आरटीओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और यातायात टीम के कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad