विप्र फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक श्री सुशील ओझा के जन्मदिन को गौसेवा दिवस के रूप में।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक श्री सुशील ओझा जी के 5 जुलाई को जन्म दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा महावीर गौशाला, मौदहापारा में गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
श्री प्रहलाद मिश्रा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य गौसेवा के माध्यम से समाज में सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही विप्रजनों ने श्री सुशील ओझा के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विप्रजनों ने गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया और उपस्थित जनों को पोहा और बालूशाही का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए श्री प्रहलाद मिश्रा ,प्रितीश शर्मा ,संजय शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, कैलाश पुजारी,डां के के शर्मा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.