Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 24, 2026

आहता एवं सायकल स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, सांसद संतोष पांडे ने किया शिलान्यास

 राजनांदगांव 



आहता एवं सायकल स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, सांसद संतोष पांडे ने किया शिलान्यास 



पारागांवखुर्द (डोंगरगढ़), 18 जुलाई।


शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पारागांवखुर्द में आहता (बाउंड्री वॉल) एवं सायकल स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन समारोह शनिवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री संतोष पांडे थे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती किरण अमर साहू ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री मूलचंद लोधी, मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती सीमा ओमप्रकाश साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा, प्राचार्य श्री आर. एन. प्रजापति, वरिष्ठ व्याख्याता श्री लेखराम साहू, ग्राम सरपंच श्री कमलेश्वर वर्मा, उपसरपंच श्री दुकालू देवांगन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पालकगण, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



भूमि पूजन के पश्चात आयोजित मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक उपलब्धियों, शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, राष्ट्रीय स्तर पर एनएसएस में छात्रा की सहभागिता, विज्ञान भ्रमण हेतु विद्यार्थियों के चयन, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय जैसी सुविधाओं के साथ विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई।


अपने उद्बोधन में सांसद श्री संतोष पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आहता एवं सायकल स्टैंड निर्माण से विद्यालय परिसर अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती किरण अमर साहू ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय शिक्षा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


एसएमडीसी अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।


कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन शिक्षक श्री अनिल कुमार जंघेल ने किया, जबकि अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, पालकों, ग्रामवासियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad