नई दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में मददेड कांग्रेस कमेटी का रैली,
राष्ट्रपति के नाम उप तहसील में तहसील दार को सौंपा ज्ञापन ।
मददेड बीजापुर :- नई दिल्ली के जन्तर मंतर के मैदान में शांति पूर्वक आन्दोलन कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज एवं पुलिस कर्मियो के दमन कारी रवैया के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मददेड ने अपना मोर्चा खोला।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार यालम के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मददेड उप तहसील में तहसील दार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ कडा़ विरोध किया ।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली पुलिस द्वारा जन्तर मन्तर पर जनहित व छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व छात्रो एवं युवाओ पर लाठी चार्ज किया गया जोकि पूरी तरह से अलोकतांत्रिक व निंदनीय है। कांग्रेस से रखी ये प्रमुख मांगे। (1) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।। परीक्षा में व्यापक अनियमिताओं व्यवस्थागत, विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। (2) संसद में तत्काल चर्चा होना। देश के लाखों युवाओ व छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने वाली धांधले बाजियों पर संसद मे चर्चा होनी चाहिए (3) एफ आई आर एवं छात्रों का केस का रद्द होने चाहिए। नई दिल्ली के जन्तर मंतर पर हो रहे शान्ति पूर्वक प्रदर्शन के दौरान छात्रों व आन्दोलन कारियों पर दर्ज किये सभी अपराधिक मामले एवं एफ आई आर तुरंत वापस लिये जाये। प्रदर्शन व ज्ञापन सौपने के दौरान उपस्थित रहे कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार यामल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, मिच्चा मुत्तैया,चांपा सरिता, मनोज कासोजी, कामेश मोरला,तलांडी इश्तारी,सुरेश सोढी, करतमबाबू, पूरे रामाराव, संजय झाड़ी, पालदेव रामा स्वामी, बट्टल सीनू,नागेश वासम,शकुंतला मडे,मडे चंद्रैया,कमला लम्बाडी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.