भटगांव पुलिस ने शराब कोचीयाओ पर कि ताबड़तोड़ कार्यवाही
ग्राम जुनवानी,भटगांव के वार्ड नं 9 तथा सलोनीकला सबरिया डेरा में छापामार कार्यवाही कर 03 अलग अलग मामलो में 03 शराब कोचिया को भटगांव पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
आरोपीयो से कुल 22.500 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब किया जप्त
सारंगढ़–बिलाईगढ़। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के निर्देशन पर,अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है,
इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरी. शिवकुमार धारी की नेतृत्व में दिनांक 22,23/07,2026 को मुखबिर के सूचना पर ग्राम जुनवानी,भटगांव के वार्ड क्र 9 सबरिया डेरा सलोनीकला में रेड कार्यवाही कर,अवैध रूप से,महुआ शराब हाथ भठ्ठी का बिक्री करने हेतू अपने घर में रखे रंगे हांथ पकड़ा गया। आरोपी हरि बंजारे पिता रामनाथ बंजारे उम्र 39 साल साकिन भटगांव वार्ड नंबर 09 थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400₹ आरोपी ईश्वर कुर्रे पिता घसीया कुर्रे उम्र 50 वर्ष साकिन जुनवानी थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 6.500 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1300 ₹ रुपए लक्ष्मण गोड पिता देव सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सबरिया डेरा सलोनीकला के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रुपए को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा. न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिव कुमार धारी, सउनि बलिराम निराला प्र.आर. श्रवण बरिहा आर.पवन बंजारे,राहुल खूंटे, शशिकांत खूंटे राजेंद्र चंद्रा म.आर.रीना बघेल एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.