पुरानी रंजिश में बड़े भाई से मारपीट करने के दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश में बड़े भाई से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी दो सगे भाईयों को त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी संतोष कुमार कश्यप उम्र 65 वर्ष निवासी खिसोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चार भाई थे और विगत वर्ष 17 मई 2024 को चारों भाईयों के बीच पैत्रिक जमीन का बंटवारा हो चुका था। लेकिन छोटे भाई संतुराम कश्यप उम्र 53 वर्ष एवं छोटेलाल कश्यप उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी खिसोरा उक्त बंटवारे को नहीं मान रहे थे और इसी बात की रंजिश रखते थे। विगत दिवस 24 जुलाई को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे प्रार्थी अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रहे थे। रास्ते में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली- गलौच करते हुये कहा कि आज तुम्हें जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आरोपी छोटेलाल कश्यप ने हाथ में रखे लकड़ी के डण्डे से प्रार्थी के सिर पर वार किया , जिससे सिर से रक्तस्राव होने लगा। वहीं संतुराम कश्यप ने प्रार्थी का कॉलर पकड़कर जमीन में गिरा दिया और गला दबाकर मुक्कों व लातों से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भागे प्रार्थी को आरोपियों ने पुनः पकड़कर अपने घर ले जाकर साड़ी के कपड़े से हाथ-पैर बांध दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थी को मुक्त कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 225/2026 धारा 109 , 127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर दोनों आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
संतुराम कश्यप उम्र 53 वर्ष और छोटेलाल कश्यप उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी - खिसोरा , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.