रायपुर छत्तीसगढ़।
वेतन नहीं मिलने से वन कर्मचारी नाराज करेंगे वन मंडलाअधिकारी कार्यालय का घेराव
रायपुर वन मंडल के अंतर्गत आरंग,नया रायपुर ,तिल्दा खरोरा, अभनपुर डिपो, रायपुरा डिपो बरोदा डिपो में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो के चार माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिससे सभी कर्मचारी बेहद ही नाराज हैं कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि जब से हमारे नए डीएफओ लोकनाथ पटेल आए हैं तब से कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान नहीं हो पता आए दिन वेतन की समस्या और बजट की समस्या रहता है दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यदि एक महीने का वेतन अधिकारियों का रुक जाता तो उन्हें दर्द पता चलता है कि दर्द क्या चीज होता है यदि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वन मंडलअधिकारी कार्यालय रायपुर का घेराव किया जाएगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.