सारंगढ़-बिलाईगढ़
04.07.26
आधुनिकीकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस की एक नई पहल
डिजिटल रूप से सशक्त होती सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस
डिजिटल पुलिसिंग से होगा अपराधों का त्वरित निराकरण।
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अपराधों के शीघ्र निपटारे और कानून व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के समस्त सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
इस आधुनिक पहल से अब विवेचक डिजिटल डेटा, फोटो, गवाहों के बयान और जप्ती पत्रक को सीधे पुलिस डेटाबेस में अपलोड कर सकेंगे। साथ ही, CCTNS और ICJS प्रणालियों से जुड़कर अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड तुरंत खंगाले जा सकेंगे।केस डायरी और डिजिटल साक्ष्यों को बिना किसी देरी के सीधे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।
इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और विवेचक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.