चौकी पोडी पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, तांबा पाइप चोरी का खुलासा—02 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से कुल-06 किलो 800/- ग्राम तांबा पाइप एवं कटर किमती 20,000/ रुपये को पुलिस ने किया जब्त।
मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, चोरी की संपत्ति बरामद।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देशन में थाना बोडला के चौकी पोडी पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने बर्फ फैक्ट्री से तांबा पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना बोडला में अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रार्थी जगतारन पिता अंजोरदास, उम्र 49 वर्ष, निवासी पोडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा बर्फ फैक्ट्री में प्रवेश कर तांबा के पाइप चोरी कर लिए हैं।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर उनके कथन लिए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेही नरेन्द्र नट पिता अज्जू नट, उम्र 20 वर्ष, निवासी नटपारा पोडी तथा करीया पिता बित्तन खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी नहवानीपुर, थाना कपसेठी, जिला बनारस (उत्तरप्रदेश), हाल पोडी को तलब कर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे बर्फ फैक्ट्री में प्रवेश कर तांबा पाइप को कटर से काटकर चोरी करना तथा चोरी किए गए पाइप को टुकड़ों में काटकर नरेन्द्र नट के घर में रखना बताया गया। आरोपियों की निशानदेही पर गवाहों की उपस्थिति में 06 किलो 800 ग्राम तांबा पाइप एवं घटना में प्रयुक्त कटर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर दोनों को दिनांक 17 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उक्त कार्रवाई में चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मीनारायण साव प्र. आर.खूबीराम साहू, छत्रापाल सिंह, अंजोर दास, रामझूल धुर्वे, देवेंद्र चतुर्वेदी, रमेन्द्र चंद्रवंशी एवं साइबर थाना से आर.पूरन डाहिरे, संदीप शुक्ला उक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र, तकनीकी सहायता एवं सतत निगरानी के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.