Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

साइबर जागृति अभियान" के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।

 साइबर थाना, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


साइबर जागृति अभियान" के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।



कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देश पर साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजनों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 




“साइबर जागृति अभियान” के तहत साइबर थाना जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा केसरवानी कोचिंग क्लासेस में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, अनजान लिंक अथवा APK फाइल पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp वीडियो कॉल से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।


साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा QR कोड स्कैन कर “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


कबीरधाम जिले के समस्त थाना चौकी एवं साइबर थाना द्वारा आने वाले दिनों में भी विद्यार्थियों एवं आमजनों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान जारी रहेगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad