सोमनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने बांटे फल
सिमगा। सावन के तीसरे सोमवार को प्रसिद्ध सोमनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया।
इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा दानदाताओं के सहयोग से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं को फल वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।
फल वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश साहू, विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीषा टंडन, सिमगा ब्लॉक सचिव ओंकार साहू, सह सचिव कुंजाम कंडार एवं राजेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। दानदाताओं के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फल ग्रहण किया।
एसोसिएशन ने फल वितरण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। तीसरे सोमवार को सोमनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच फल वितरण कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.