राजनांदगांव
थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही
शांति भंग करने वाले गुंडा बदमाश के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
मान. पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक को अनावेदक देवेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 29 वर्ष ग्राम रामपुर थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग ) के द्वारा पेंड्री अटल आवास में जाकर वहां केलोगों के साथ वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु अनावेदक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव पेश किया गया है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.