Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस आयोजन का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास 15 अगस्त को पीजी कॉलेज मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वाजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस आयोजन का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास



15 अगस्त को पीजी कॉलेज मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वाजारोहण


कवर्धा, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2026 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। जिले के प्रभारी व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। मंत्री श्री देवांगन परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, परेड की सालामी तथा निरीक्षण का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस आयोजन की आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री नरेंन्द्र पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित पटेल, एसडीएम श्री चेतन साहू, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त दिन शनिवार को गरिमामय से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 10 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी, जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी  बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के दल होगें।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर प्रशिक्षु  सूबेदार सुश्री पायल प्रधान होंगे।


परेड में 10 प्लाटून होंगे शामिल


स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 10 टोलियां शामिल होगी। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री खिलेंद्र देवांगन, जिला पुलिस बल से प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री अभिमन्यु साहू, जिला पुलिस बल महिला से प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री सत्या नेताम, नगर सेना से प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री विनय सोनकर, वन विभाग के कमांडर श्री भोलाराम साहू, एनसीसी बालक डिवीजन विंग पीजी कॉलेज के कमांडर श्री पंकज धुर्वे, एनसीसी बालिका डिवीजन विंग पीजी काॅलेज भूमिका घठोले, एनसीसी बालक डिवीजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम के सारजेंट श्री लीलाधर सिंह राजपूत, एनसीसी बालिका डिवीजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम के सारजेंट दिव्या पटेल और जिला गाईड टीम से दल नायिका ज्योति राजपूत परेड का प्रतिनिधित्व करेगें। परेड के साथ पुलिस बैंड के आरक्षक साजिद खान, मोहित कुमार यादव, आशु तिवारी, गोपाल ठाकुर, शिवम मांडवी और रामलोचन पटेल परेड के साथ अपने स्वर देंगे।    

 

स्कूली विद्ययार्थी द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति


जिला मुख्यालय में पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 5 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के शुरूआत में रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक्स की प्रस्तुति से होगी। उसके बाद अभ्युदय स्कूल कवर्धा, कस्तुरबा गांधी आवासीय छात्रावास कवर्धा, दिशा पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गावती चैक और पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सिग्नल चैक के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad