Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2026

15 अगस्त की तैयारियों के लिए कलेक्टर ने विभागों को दी जिम्मेदारी सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश एग्रीस्टेक पंजीयन, जीरामजी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

 15 अगस्त की तैयारियों के लिए कलेक्टर ने विभागों को दी जिम्मेदारी



सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश


एग्रीस्टेक पंजीयन, जीरामजी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी को आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 


बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


कलेक्टर ने एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित पंजीयन को शीघ्र पूरा कराने के लिए सभी तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही विकसित भारत "जी राम जी" योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad