Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 12, 2026

थाना बोडला, चौकी पोंडी, साइबर थाना जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की नकली नोटों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही । नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का कबीरधाम पुलिस ने किया पर्दाफाश। जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट तैयार कर खपाने एवं लोगो को ठगने वाले तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार। तीनों आरोपियों से कुल 12.5 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

 थाना बोडला, चौकी पोंडी, साइबर थाना जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की नकली नोटों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ।



नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का कबीरधाम पुलिस ने किया पर्दाफाश।


जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट तैयार कर खपाने एवं लोगो को ठगने वाले तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार।


तीनों आरोपियों से कुल 12.5 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद।


कबीरधाम पुलिस को जिले में धोखाधड़ी, जालसाजी एवं नकली मुद्रा के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बोडला अंतर्गत चौकी पोंडी क्षेत्र में नकली नोटों की डिलीवरी के मामले मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में चौकी पोंडी पुलिस एवं साइबर टीम कबीरधाम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट तैयार करने एवं खपाने वाले आरोपियों को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।


---


3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर नकली नोटों की डिलीवरी

प्रकरण में प्रार्थी दिनेश कुमार यादव, निवासी ग्राम कमराखोल, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम द्वारा चौकी पोंडी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके द्वारा अप्रैल 2026 में घुरवा राम को 3,75,000/ रुपये उधार दिए गए थे, जिसके संबंध में एग्रीमेंट भी कराया गया था।


उधारी की रकम वापस मांगने पर घुरवा राम द्वारा प्रार्थी को रकम वापस करने का आश्वासन दिया गया। दिनांक 09.08.2026 को घुरवा राम ने प्रार्थी को बताया कि वह सतीश कुमार के माध्यम से रकम भिजवा रहा है तथा ग्राम पोंडी स्थित शराब भट्टी के आगे रकम लेने के लिए बुलाया।


प्रार्थी दिनेश कुमार यादव अपने परिचित कैलाश चंद्रवंशी के साथ रात्रि लगभग 09:00 बजे ग्राम पोंडी शराब भट्टी के आगे पहुंचा। वहां सतीश कुमार एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा काले रंग के बैग में रकम दी गई।


रकम की जांच करने पर नोट संदिग्ध पाए गए। बैग खोलकर देखने पर उसमें 500-500 रुपये के कुल 4,50,000 रूपये नकली नोट मिले। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 10.08.2026 को पुलिस चौकी पोंडी में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर प्रथम सूचना पंजीबद्ध कर आरोपियों को पकड़ा गया।


---


सतीश कुमार से पूछताछ में सामने आया नकली नोट बनाने का नेटवर्क


पूछताछ में आरोपी सतीश कुमार द्वारा रामप्रसाद उर्फ रमऊ, निवासी तालपुर तथा घुरवा राम निवासी कान्हाभैरा के साथ मिलकर नकली नोट तैयार करने एवं खपाने की जानकारी दी गई।


सतीश कुमार से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रामप्रसाद उर्फ रमऊ एवं घुरवा राम को भी पकड़ा गया।


---


जुलाई 2026 से प्रिंटर के माध्यम से तैयार कर रहे थे नकली नोट

आरोपियों से पूछताछ एवं तस्दीक में यह तथ्य सामने आया कि तीनों आरोपी जुलाई 2026 से मिलकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नये बस स्टैंड के पास एक किराये के रूम मे नकली नोट तैयार कर रहे थे।


पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा तैयार किए गए नकली नोटों को वास्तविक रकम के रूप में चलाने की योजना के तहत उधारी की रकम वापस करने के नाम पर प्रार्थी दिनेश कुमार एवं उसके सहयोगी कैलाश को नकली नोटों की डिलीवरी की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में तैयार नकली नोट तथा नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त प्रिंटर बरामद किए गए हैं।


---


तीनों आरोपियों से कब्जे कुल 8 लाख रुपये के नकली नोट बरामद, प्रार्थी को दिए नकली नोटों को मिलाकर कुल 12.5 लाख रूपये के नकली नोट जब्त


आरोपीवार जप्त संपत्ति


01. आरोपी सतीश कुमार से—


- 2,00,000 रुपये के नकली नोट।


02. आरोपी रामप्रसाद उर्फ रमऊ से—


- 4,50,000 रुपये के नकली नोट।

- 01 मोबाइल फोन।

- 01 प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन।

- 01 ev कार टाटा पंच ।


03. आरोपी घुरवा राम से—


- 1,50,000 रुपये के नकली नोट।- 

04.  4,50,000 रुपये प्रार्थी द्वारा जब्त कराया गया।


कुल जप्त संपत्ति


12,50,000 रुपये के नकली नोट, 01 प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, 01 मोबाइल फोन एवं 01 ev कार।


 प्रकरण के संबंध में चौकी पौड़ी थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 101/26 धारा 179, 318(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है जिसमें धारा 178, 180 और 181 बीएनएस जोड़ी गई है।  बरामद नकली नोटों एवं अन्य सामग्री को विधिवत जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।


---


आरोपियों की modus operandi

आरोपी रामप्रसाद उर्फ़ रमउ एवं सतीश कुमार द्वारा 13 जुलाई को एक कलर प्रिंटर खरीदा गया फिर रामप्रसाद द्वारा नए बस स्टैंड के पास एक किराए के मकान लिया गया जहां तीसरे आरोपी घुरुवा राम के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम करते थे जिसे सतीश कुमार रामप्रसाद के साथ डिलीवरी करने जाता था।


पुलिस द्वारा आरोपियों से नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया तथा नकली नोटों को आगे कहां-कहां खपाया गया है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी

1. सतीश कुमार, पिता आधे राम, उम्र 33 वर्ष, निवासी मजगांव रोड, थाना कवर्धा।

2. रामप्रसाद उर्फ रमऊ, पिता ललित राम, उम्र 56 वर्ष, निवासी तालपुर, थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।

3. घुरवा राम, पिता मोतीराम, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया।


---


चौकी पोंडी एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में साइबर थाना कबीरधाम के निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर थाना बोडला के चौकी पोंडी प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मीनारायण साव, सउनी  चंद्रकांत तिवारी, आशीष सिंह, संजीव तिवारी प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, ओम प्रकाश पटेल, खूबी साहू, आरक्षक संदीप शुक्ला, गज्जू ठाकुर, पूरन दस डाहिरे, देवेंद्र चतुर्वेदी, सोमेंद्र शर्मा, सतखोजन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



कबीरधाम पुलिस की अपील आमजन किसी भी संदिग्ध नोट अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के संबंध में सतर्क रहें। नकली नोट अथवा नकली मुद्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad