Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 12, 2026

डॉ. रमन सिंह को सुखदेव राज की प्रतिमा अनावरण समारोह का आमंत्रण भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डॉ. सिंह ने आमंत्रण स्वीकार कर संगठन के सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

 डॉ. रमन सिंह को सुखदेव राज की प्रतिमा अनावरण समारोह का आमंत्रण



भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डॉ. सिंह ने आमंत्रण स्वीकार कर संगठन के सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें आगामी 24 अगस्त को दुर्ग में आयोजित होने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के साथी रहे स्वर्गीय सुखदेव राज की स्थापित प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह को समारोह की तैयारियों एवं आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सम्मान देने का यह महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।


डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण करना और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जाने की प्रशंसा की।


सुखदेव राज की स्मृति को सम्मान देने की पहल

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के निकट सहयोगी एवं साथी रहे स्वर्गीय सुखदेव राज की स्मृति में दुर्ग में स्थापित की गई प्रतिमा का अनावरण समारोह 24 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।


 महासंघ द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बताते हुए युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।


प्रतिनिधिमंडल में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.के. वर्मा, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बी.एस. दसमेर, आर.के. दीक्षित, अनिल पाठक, सालिक वर्मा, दुर्ग, बंछोर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाला यह समारोह स्वर्गीय सुखदेव राज के राष्ट्र के प्रति योगदान को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad