ब्रेकिंग धुरली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
नेरली 230 वी बटालियन धुरली में सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भांसी दंतेवाड़ा । आजादी के पर्व को लेकर देशभक्ति का जज्बा बढ़ाने और ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से धुरली में सीआरपीएफ जवानों एवं स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह आयोजन सीआरपीएफ की 230वीं बटालियन के जवानों तथा धुरली स्थित माता रुक्मणी सेवा संस्थान के कन्या एवं बालक आश्रम के बच्चों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
तिरंगा यात्रा से पहले सीआरपीएफ 230वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार की मौजूदगी में आश्रम परिसर में बच्चों और जवानों ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गान किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर जवानों और आश्रम के बच्चों ने धुरली गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा जैसे ही गांव के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बच्चों और सीआरपीएफ जवानों की इस पहल की सराहना की। जवानों ने बच्चों को राष्ट्रध्वज के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी।
यात्रा के समापन के बाद सीआरपीएफ जवानों एवं डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार ने आश्रम के बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयों का वितरण किया। मिठाई और चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस दौरान आश्रम के अधीक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा सीआरपीएफ कुंदेली के जवान मौजूद रहे।
सीआरपीएफ जवानों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। वहीं तिरंगा यात्रा के आयोजन से धुरली गांव में भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.