Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों पर पंडरिया पुलिस की कार्रवाई, नगद रकम एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जब्त।

 सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों पर पंडरिया पुलिस की कार्रवाई, नगद रकम एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जब्त।



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देश पर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।



इसी क्रम में दिनांक- 16.08.2026 को थाना पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सगोनाडीह में किराना दुकान के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की गई।



कार्रवाई के दौरान मोहर सिंह काठले, मनीराम महिलांगे एवं मधुरलाल पाटिल, सभी निवासी ग्राम सगोनाडीह, थाना पंडरिया, को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों पर दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के फड से 2,200/रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।


आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad