युवाओं ने उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कवर्धा 17 अगस्त 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा युवाओं की सहभागिता से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल की उपस्थिति में प्रख्यात व्यक्तित्व श्री उत्कर्ष तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक रमन सिंह ठाकुर, रुद्रचरण, दानेश्वर पटेल, धनाऊ, सुनील चंद्रवंशी, ओमप्रकाश साहू, आयुष कुमार, दुर्गेश साहू एवं गंगन सिंह राजपूत सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा युवा भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं जनभागीदारी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता, जिम्मेदारी एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की भावना को और मजबूत किया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.