Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

अवैध शराब बिक्री पर पंडरिया पुलिस की कार्रवाई, 4,680 एम.एल. शराब एवं बिक्री रकम सहित 01 कार जब्त।

 अवैध शराब बिक्री पर पंडरिया पुलिस की कार्रवाई, 4,680 एम.एल. शराब एवं बिक्री रकम सहित 01 कार जब्त।



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देश पर थाना पंडरिया थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक- 16.08.2026 को थाना पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि कुकदुर रोड पंडरिया स्थित ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान शिवराम पिता हरिचंद चंद्राकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महली, थाना कुण्डा को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।


आरोपी के कब्जे से 4,680 एमएल अवैध शराब, जिसकी कीमत 2,080/ रुपये, बिक्री रकम 300/रुपए तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी कार क्रमांक CG-07-MB-4105, कीमत 80,000/ रुपए को जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 168/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad