सिरोंज कृषि मंडी में 580 बोरी सरकारी गेहूं जब्त
सिरोंज विदिशा मध्यप्रदेश । कृषि मंडी में सरकारी गेहूं को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम ने उमेश ट्रेडिंग कंपनी के यहां एक ट्रक से दूसरे ट्रक में पलटी किए जा रहे 580 बोरी गेहूं को जब्त किया है। जब्त गेहूं और ट्रक को एसडीएम कार्यालय लाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गेहूं शमशाबाद की भगवानपुर सोसायटी का वर्ष 2022-23 का स्टॉक बताया जा रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी ने गेहूं की जांच के बाद इसकी पैकिंग और टैगिंग सरकारी होने की पुष्टि की है।
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वसीम ने पूछताछ में गेहूं को शमशाबाद के व्यापारी मनु माहेश्वरी का होना बताया है। जब्त गेहूं की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।
मामले में प्रशासन द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई गई है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.