छुईखदान में यादव समाज के द्वारा 'दही हांडी उत्सव' का आयोजन 5 सितंबर को
विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी के विधायक कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की
खैरागढ़ 26 अगस्त! आगामी 5 सितंबर को छुईखदान में यादव समाज के तत्वावधान में पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ भव्य 'दही हांडी उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
इसी संबंध में आज छुईखदान यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी के विधायक कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक महोदया को आगामी 5 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दही हांडी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
विधायक श्रीमती वर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यादव समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.