जशपुर छत्तीसगढ़।
आज दिनांक 05/08/2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा, कुनकुरी मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों,
संगठन विस्तार एवं युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य जूदेव जी, जिला महामंत्री गोपाल कश्यप जी,
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी, मंडल महामंत्री शिवा चौहान जी, बसंत यादव जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी मंडल प्रभारी दीपक चौहान जी,
सह प्रभारी अटल बिहारी साय जी, जिला उपाध्यक्ष नितेश पारीक जी, जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख अभिषेक अग्रवाल जी, कार्यसमिति सदस्य कृष्णा साहू जी,
मंडल अध्यक्ष रंजीत सोनी जी, महामंत्री मिथुन यादव जी, आकाश बाजपेयी जी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह जी, दीपक भास्कर जी,
मंत्री संतोष यादव जी, मोहित बग जी, दीपक हेडा जी, रवि चौहान जी, हेमा दीवान जी, प्रतिमा भगत जी, बालमुकुंद जिंदल जी, तरुण डनसेना जी, प्रिंस अग्रवाल जी, दुर्गेश यादव जी, चाणक्य चौहान जी, अमर दास जी, राहुल सिंह जी, विक्की चौहान जी, अनुराग चौहान जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन में आपसी परिचय, समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना रहा।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.