खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा साल्हेवारा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुईं शामिल,
बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा को दी श्रद्धांजलि
खैरागढ़। 05 अगस्त! आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने ग्राम साल्हेवारा में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की मासिक बैठक में शिरकत की, बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के शुरुआत में, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता, आदिवासी समाज के सशक्त प्रतिनिधि और जनहित के लिए जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता, 'बस्तर टाइगर' झीरम शहीद स्व. महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर विधायक श्रीमती वर्मा सहित उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उनके त्याग और संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही, बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गजेंद्र ठाकरे जी का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक श्रीमती वर्मा ने श्री ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.