खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने रश्मिदेवी नगर में किया वृक्षारोपण, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
खैरागढ़, 05 अगस्त! आज खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी रश्मिदेवी नगर, खैरागढ़ में महिला लोधी समाज द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक श्रीमती वर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत, पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा स्थानीय भगवान शिव के मंदिर पहुँचीं।
वहाँ उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
इस कार्यक्रम के दौरान महिला लोधी समाज की पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.