Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 6, 2026

सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में महाविद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया गया भव्य स्वागत

 CNI NEWS बिलासपुर

सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में महाविद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया गया भव्य स्वागत



CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बिलासपुर -  बेलगहना, 05 अगस्त 2026। सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं स्वागत स्वरूप पेन भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, पाठ्यक्रम एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्रदान की गई।




कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार से जोड़ना तथा उनके मन में उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना था। स्वागत समारोह के दौरान विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षकगण रुद्रा प्रताप सिंह,नितेश सर,सुकृति मैडम, उजाला मैडम एवं सविता मैडम सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रवेश उत्सव में डीसीए (DCA), पीजीडीसीए (PGDCA), बी.ए. (BA), बी.एससी. (BSc), बी.कॉम. (BCom), एम.ए. (MA) एवं एम.एससी. (MSc) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रवेश उत्सव के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और शैक्षणिक वातावरण का सुंदर संगम देखने को मिला।



CNI NEWS, बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 

मो.: 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad