दिनांक : 02 अगस्त 2026
जिला : विदिशा
यातायात नियमों के उल्लंघन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विदिशा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सोशल मीडिया पर यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित एक वीडियो वायरल होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई:
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 01 अगस्त 2026 की शाम सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर युवती को बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए घूमने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो संज्ञान में आते ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी पर चालानी/वैधानिक कार्रवाई:
निखिल अहिरवार, पिता पीतम अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी करैया खेड़ा रोड, भैरोनाथ कॉलोनी, विदिशा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP40ZD1047 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, थाना प्रभारी कोतवाली, प्रधान आरक्षक संजय दांगी, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी एवं आरक्षक राघवेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।
विदिशा पुलिस आमजन से अपील:
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन से बचें। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी घटनाओं पर पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.