भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ)नटेरन इकाई अध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी, तो सचिव वने यशपाल रघुवंशी
नटेरन ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न
आज नटेरन में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ)कि बैठक 2 अगस्त दिन रविवार को नंधावत मैरिज गार्डन खैराई रोड पर सम्पन्न हुई जिसमें जिले के कई पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि हमारा संगठन वर्ष 1950 से लगातार पत्रकार हितों के लिए काम कर रहा है देश का प्रथम और पत्रकारों के लिए आवाज उठाने वाला हमारा संगठन है
तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी ने संगठन को मजबूत करने अधिक से अधिक सदस्यता जिले भर में हो जाए एवं आगामी आयोजन जो संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के होना है उन पर जोर दिया तथा संगठन के सभी साथियों को अस्वस्थ भी किया कि हम और हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव महासचिव रामगोपाल जी बंसल सहित पूरा संगठन हमारे साथ खड़ा है एक-एक पत्रकार कि संगठन चिंता करता है पत्रकारों हित के लिए के लिए हमेशा सभी एक साथ है तो वहीं दूसरी ओर जिला उपाध्यक्ष सफीक खान ने भी
संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। ब्लॉक इकाई अध्यक्ष नटेरन के लिए नवभारत संवाददाता महेंद्र रघुवंशी जी ने रामकृष्ण रघुवंशी साथी पत्रकार का नाम प्रस्तावित किया सभी ने एक स्वर में श्री रघुवंशी को ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष के लिए बधाई दी साथ ही सचिव के लिए यशपाल रघुवंशी जी को सर्वसम्मति से चुना गया बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित आज तक चैनल के संवाददाता विवेक जी ठाकुर ने मिठाई खिलाकर नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को बधाई दी अध्यक्ष की घोषणा के उपरांत सभी को संगठन के कार्ड पहनकर बैठक के आयोजन के लिए सभी साथियों का धन्यवाद भी किया गया। कुछ साथीयो ने संगठन कि सदस्य भी ली साथ ही आगामी बैठक की रूपरेखा भी तैयार की गई कि बैठक में उपस्थित संगठन के साथी जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश पंथी, विदिशा से आए हुए विशेष अतिथि विवेक ठाकुर संवाददाता आज तक चैनल, एवं जिला उपाध्यक्ष सफीक खान जिला सचिव अलीम खान, घनश्याम पंथी,लटेरी , नटेरन से वरिष्ठ पत्रकार साथी बिजेंद्र पटेल, सचिन तिवारी, देवेंद्र रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी,नरेंद्र रघुवंशी, नितेश नामदेव , कोक सिंह रघुवंशी , नीलम रघुवंशी,अशोक रघुवंशी, नीलम रघुवंशी, राजेश रघुवंशी, पूरन सिंह रघुवंशी, राजेश उर्फ राजू मामा रघुवंशी, राहुल धाकड़, अखलेश रघुवंशी, सुनील चावलिया, राजकुमार अहिरवार, आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे पत्रकार साथी मौजूद रहे नटेरन के वरिष्ठ पत्रकार ओम श्रीवास्तव के भतीजे हर्षवर्धन उर्फ सोनू की आत्मा शांति के लिए सभी पत्रकार साथियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि समर्पित की।
आपका साथी
जिला महासचिव रुपेश आर्य
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ जिंदाबाद जिंदाबाद




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.