राजनांदगांव
थाना डोंगरगांव की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही जारी।
आरोपी के कब्जे से लगभग 28 बल्क लीटर (155 पौवा) देशी प्लेन शराब, सवा सेरा ब्राण्ड, कीमती 12,400 रूपये/- बरामद।
आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 254/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
नोकलाल जांगड़े पिता रामदास जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उमरवाही, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 18.08.2026 को थाना डोंगरगांव पुलिस टीम जुर्म जरायम पतासाजी हेतु क्षेत्र में रवाना थी। दौरान ग्राम उमरवाही बाजार चौक के पास मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरवाही निवासी नोकलाल जांगड़े अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में देशी शराब छिपाकर रखा है। मुखबीर सूचना से गवाहों को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा ग्राम उमरवाही स्थित आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी नोकलाल जांगड़े पिता रामदास जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उमरवाही, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के घर एवं बाड़ी की तलाशी लेने पर पैरावट के पास सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी 155 पौवा देशी प्लेन शराब, सवा सेरा ब्राण्ड, प्रत्येक 180 एमएल, कुल मात्रा 27.900 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 12,400 रूपये/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रमाकांत कुरें, प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक बीस राम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.