बेरसिया सरकारी अस्पताल में बिना इलाज कराये - गर्भवती महिलाओं को घर लौटना पड रहा
गर्भवती महिलाओं को परेशान होकर इधर उधर भटकना पडता है
भोपाल मध्यप्रदेश। गर्भवती महिला मोनिका पति का नाम नवनीत राम जाति आदिवासी वर्तमान निवास खेजड़ा तहसील बैरसिया जिला भोपाल, डिलीवरी का समय था, अचानक दर्द उठा इलाज के लिये सरकारी अस्पताल गये थे। पर इलाज नहीं हुआ।वापस बाहर भेज दिया गया।
पीडित महिला उनके पति ने कांग्रेस नेता को काल कर अपना दर्द बताया। कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे। राजू धाकड़ जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका बेरसिया ने सरकारी अस्पताल प्रबंधक पर आरोप लगाते हुये बताया कि सवाल यह है जब सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन है। स्टाफ है तो गर्भवती महिलाओं को बाहर क्यों भेजा जा रहा था. डिलीवरी के आखिरी समय इलाज रोकना किसी की लापरवाही है। हमारी एक कोशिश है. इलाज शुरू हुआ और सोनोग्राफी भी नि शुल्क हुई। सिस्टम को सुधारना होगा। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से सभी परेशान है।
सी एन आई न्यूज भोपाल मध्यप्रदेश से राजेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.