Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 4, 2026

संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से शालाओं का अवलोकन किया गया शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली, ढोड़िया, पुरेना और माध्यमिक शाला घिरघोली का अवलोकन किया गया

 संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से शालाओं का अवलोकन किया गया



शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली, ढोड़िया, पुरेना और माध्यमिक शाला घिरघोली का अवलोकन किया गया


खैरागढ़ । राज्य सरकार के द्वारा लगातार शालाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है जिसके बाद राज्य सरकार के उच्च कार्यालयों से जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है कि स्वयं शालाओं का निरीक्षण करे और अपने अधीनस्थ संकुल प्राचार्यों और संकुल समन्वयको को  अपने अधीनस्थ शालाओं को  जाकर देखने हेतु 




लगातार दिशा निर्देश देते रहे कि शालाओं की वस्तु स्थिति वास्तविक में कैसी है और कहां पर किन चीजों की आवश्यकता है उसके हिसाब से अपना अवलोकन प्रस्तुत करते हुए वास्तविक जानकारी देने की कोशिश कीजिए।




 सभी बच्चों की पेंडिग छात्रवृति,जाति प्रमाण पत्र, पाठयपुस्तक,शाला गणवेश ,पोषण वाटिका,मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्राप्त करे।

         जिला शिक्षा अधिकारी केसीजी मुकुल साव और विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान गिरेंद्र  सुधाकर के दिशा निर्देश पर संकुल प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल हाई स्कूल घिरघोली एवं संकुल समन्वयक जी आर टंडन द्वारा प्रति दिन अपने अधीनस्थ शालाओं का अवलोकन कर रहे हैं जिसके अंतर्गत आज मंगलवार सुबह से ही संयुक्त रूप से शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली एवं शासकीय माध्यमिक शाला घिरघोली का अवलोकन किया गया जिसमें विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किए एवं शिक्षकों के साथ बच्चों से सीधा वार्तालाप किए उनकी पढ़ाई लिखाई का स्तर की जानकारी प्राप्त किए स्तर अनुरूप बच्चों से सवाल जवाब किया गया जिसका बच्चों ने बेबाक रूप से बिना डर भय के जवाब दिए ।सभी शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए कि आप सभी लोग समय पर शाला पहुंचे वीएसके में अपनी उपस्थित देवे, बच्चों की शैक्षिक गुणवताओं के साथ बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक ,व्यवहारिक के साथ सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करें उन्हें जीवन जीने की कला प्रदान करने का प्रयास करे देश की अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करे।

        शासकीय प्राथमिक शाला घिरघोली में शिक्षकों को समय पर स्कूल में उपस्थित होने और वीएसके में हाजिरी भरने के लिए  निर्देशित किए साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवताओं में सुधार करते हुए बारहखड़ी, पहाड़ा एवं धारा प्रवाह पठन हेतु दिशा निर्देश दिए।

         शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घिरघोली में शाला की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए बच्चों से बात करने पर पता चला कि कक्षा आठवीं में अम्ल और क्षार की पढ़ाई हो रही है तो बच्चों से संबंधित प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें बच्चों ने निडर होकर जवाब दिए।

        शासकीय प्राथमिक शाला ढोड़िया में अवलोकन के दौरान बच्चों की पढ़ाई लिखाई भाषायी शैक्षिक गुणवता, वर्णमाला, बारहखड़ी, गणितीय समझ की दक्षता सराहनीय रहा बच्चों से विभिन्न स्तर की जानकारी प्राप्त किए जो संतोषप्रद रहा।

       शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन द्वारा कक्षा चौथी पांचवी के बच्चों के तार्किक एवं बौद्धिक खेल के माध्यम से अध्ययन अध्यापन करते पाया गया जिसमें बारह लाइनों में बारह सब्जियों का नाम ढूंढकर दिखाना था जिसमें बच्चों को एक घंटे का समय दिया गया था जिसमें बच्चे अपनी योग्यतानुसार सवालों को हल कर जवाब दे रहे थे।कक्षा तीसरी में अवलोकन के दौरान जोड़ घटाव की संक्रियाएं एवं इबारती प्रश्न पूछे गए कक्षा पहली और दूसरी में अखर ज्ञान,बाल कविता , अंकिय संख्या पहचान फल,फूल की नाम पूछे गए जिसमें बच्चों ने अपनी अनुसार जवाब दिए जो संतोष प्रद रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad