Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2026

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश

 कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद



जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कलेक्टर ने जनदर्शन में लगी कतार में स्वयं पहुंचकर एक-एक आवेदक से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नक्शा बंटांकन, राजस्व संबंधी प्रकरण, शिकायत एवं मांग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर आवेदकों को निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जनदर्शन के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad