नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला — महाविद्यालय में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पंकज साहू ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण अन्नू केवरा, धनंजय कर्ष, रेशम लाल चौहान, नयना निराला एवं रा से यो के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.