पवित्र श्रावण मास में कल्पतरू परिसर में भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर लिया आशीर्वाद।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -हिन्दू धर्म में सावन (श्रावण) महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत बड़ा और चमत्कारी फल देने वाला माना गया है।
इस पावन अवसर पर श्रीमती प्रिति हितेश जोशी ने अपने निवास पर आचार्य श्री संजय जी महाराज,मुकेश जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक पूजन किया।
भोलेनाथ पर जल, दूध, घी, शहद और गंगाजल के साथ दुग्धाभिषेक किया।
हितेश जोशी ने कहा कि
सावन मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है,हमारे परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सावन मास में दुग्धाभिषेक पूजन किया जाता है, और भगवान भोलेनाथ से संपूर्ण मानव समाज के कल्याण की कामना की जाती है। इस पवित्र अवसर पर परिवार के सदस्य एवं कालोनी निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। दुग्धाभिषेक संपन्न होने पर भगवान भोलेनाथ का सुंदर श्रृंगार कर आरती पूजा कर प्रसादी वितरण की गई।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.