Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

बिहान से जुड़कर संगीता ने अपने हुनर को बनाया रोजगार का साधन संगीता डहरिया ने कहा विष्णु भइया की योजनाओं और सहयोग से आज मैं बन पाई हूं लखपति दीदी

 बिहान से जुड़कर संगीता ने अपने हुनर को बनाया रोजगार का साधन



संगीता डहरिया ने कहा विष्णु भइया की योजनाओं और सहयोग से आज मैं बन पाई हूं लखपति दीदी


कवर्धा, 23 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैहरसरी निवासी श्रीमती संगीता डहरिया आज अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।




 कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली संगीता ने बिहान से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया और आज लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बनी हैं।


संगीता ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं और इससे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें ऋण की सुविधा मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। बढ़ती आय से वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं में भी सहयोग कर रही हैं। उनकी बेटी कक्षा 11वीं और बेटा कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है।


संगीता अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देती हैं। वे कहती हैं कि आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं। मेरे लखपति दीदी बनने के पीछे हमारे विष्णु भइया का सहयोग है। उन्होंने हम जैसी लाखों महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और साधन दिए हैं। एक बड़े भइया का फर्ज हमारे विष्णु भइया ने निभाया है।


संगीता बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घर के कामकाज में ही बीतता था। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिला। मेहनत, लगन और मिले सहयोग से आज उनकी अपनी पहचान बनी है और परिवार को भी आर्थिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसर और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का मंच मिल रहा है। कल तक घर की चारदीवारी तक सीमित संगीता, आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर परिवार की आर्थिक ताकत और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad